मधुबनी : लोजपा ने मनाई अपनी स्थापना दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 28 नवंबर 2020

मधुबनी : लोजपा ने मनाई अपनी स्थापना दिवस

madhubani-ljp-staiblishment-day
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज  लोक जनशक्ति पार्टी मधुबनी इकाई का 20वा स्थापना दिवस धूमधाम से पार्टी के निर्देशानुसार टाउन क्लब मैदान में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता पूर्व एमएलसी तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिनोद कुमार सिंह जी ने किया।इस अवसर पर पार्टी के हरलाखी प्रत्याशी सह राष्ट्रिय प्रवक्ता श्री विकास कुमार मिश्रा तथा मधुबनी विधानसभा प्रत्याशी श्री अरविंद कुमार पूर्वे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोजपा परिवार द्वारा पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तैलचित्र को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा उसके बाद लोजपा परिवार द्वारा पार्टी के प्रति समर्पण पत्र की शपथ पत्र को पढ़ा गया। पार्टी के सभी वक्ताओं ने कोरोना काल में अपनी जान कि परवाह किए बगैर उनके कार्यकर्ता द्वारा देश की सभी जनता के पेट तक भोजन पहुंचाने का जो जोखिम भरा कार्य किया गया उस पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में मधुबनी जिला अध्यक्ष श्री बचनू मंडल जी,दलित सेना जिला अध्यक्ष श्री गुरुदेव पासवान ,किसान शेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम यादव,जिला प्रधान महासचिव अनुपम राजा,जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शंकर मेहता,जिला प्रवक्ता अजित नाथ मिश्रा तथा सभी प्रखंड अध्यक्ष ने अपने- अपने विचार प्रकट किए। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: