रोजगार के संकट का सरकार के पास समाधान नहीं : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

रोजगार के संकट का सरकार के पास समाधान नहीं : राहुल गाँधी

modi-government-no-solution-for-unemployement-rahul-gandhi

नयी दिल्ली 05 नवंबर,
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के बढ़ते संकट को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ वादा करती है और समस्या के समाधान का उसके पास कोई उपाय नहीं है। श्री गांधी ने ट्वीट किया, “रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें लिखा कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में घटने लगी है नौकरियां। 

कोई टिप्पणी नहीं: