रांची में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

रांची में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

protest-for-arnab-in-ranchi
रांची, 04 नवंबर, वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड की राजधानी रांची के पत्रकारों ने आज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रांची के अलबर्ट एक्का चौक में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्च में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है। महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कार्रवाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है। सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।  

कोई टिप्पणी नहीं: