वायुसेना प्रमुख ने ई-शासन पोर्टल शुरू किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

वायुसेना प्रमुख ने ई-शासन पोर्टल शुरू किया

air-chief-marshal-launched-e-portal-for-administration
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर, एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कागज़ रहित कार्यालय को बढ़ावा देने की खातिर बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना के लिए ई-शासन पोर्टल शुरू किया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारतीय वायु सेना में ई-शासन पोर्टल की शुरुआत से पत्राचार, दाखिलों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने के वर्तमान तरीके में अहम बदलाव आएगा। बयान के मुताबिक, डिजिटल इंडिया और ई-शासन की पहल के तहत इस पोर्टल को शुरू किया गया है। यह समूचे वायु सेना को कागजरहित कार्यालय में तब्दील कर देगा। उसमें बताया गया है कि पोर्टल पारदर्शिता में तथा दक्षता में सुधार करेगा और जवाबदेही बढ़ाएगा। साथ में डाटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और कागज़ के उपयोग में उल्लेखनीय कमी आएगी। भदौरिया ने वायु भवन में पोर्टल शुरू किया। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना अप्रैल में शुरू हुई थी और इसे एक जनवरी 2021 तक पूरा किया जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं: