नयी दिल्ली 26 दिसंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कृषि विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं और उनके आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान की बात जब तक नहीं सुनी नहीं जाती वे लौटने वाले नहीं है। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा।” कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें किसान आंदोलन की विभिन्न झलकियां भी दिखाते हुए आंदोलनरत किसान कह रहे हैं कि सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी और वे मांगे माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे ।
रविवार, 27 दिसंबर 2020
सरकार को किसानों की बात तो सुननी ही पड़ेगी : राहुल गाँधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें