खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘धमाका होई आरा में’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘धमाका होई आरा में’

khesari-lal-new-song-dhamaka-hoi-ara-me
मुंबई, 29 दिसंबर, सारेगामा ने प्रादेशिक संगीत के अपने विशाल कैटलॉग से एक से बढ़कर एक शानदार गाने रिलीज करने के बाद अब भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव के साथ एक और सुरीला गाना ‘धमाका होई आरा में’ पेश किया है भोजुपरी दर्शकों के दिलों की धड़कन खेसारी लाल यादव ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ पर ‘धमाका होई आरा में’ जैसे धमाकेदार गाने के साथ आए हैं। यह गाना नये साल के लिए एक सेलिब्रेशन ट्रैक है। और इसमें कोई शक नहीं कि यह गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। नया साल 2021 संगीत के धुनों पर थिरकते हुए शुरू होने वाला है। खेसारी लाल यादव ने कहा, “साल को विदा करने और थोड़ी मस्‍ती एवं धमाल संगीत के साथ नये साल 2021 का स्‍वागत करने का यह बिलकुल सही तरीका है। यह गाना मेरे सभी फैंस के लिये है तो फिर आइये थोड़ा धमाका करते हैं और नये साल का स्‍वागत खुशियों और पॉजिटिविटी के साथ करते हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: