मुम्बई 31 दिसंबर, पिछले छह दिन से तेजी में रहा घरेलू शेयर बाजार आज साल के आखिरी दिन स्थिर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पांच अंकों की मामूली बढ़त के साथ गुरुवार को रिकॉर्ड नये स्तर 47,751.33 अंक पर बंद हुआ। हालांकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 13,981.75 अंक पर बंद हुआ। अधिकतर एशियाई बाजारों में आज तेजी रही। इसी दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 47,753.11 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 47,896.97 अंक के दिवस के उच्चतम और 47,602.12 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.01 प्रतिशत यानी 5.11 अंक की तेजी में 47,751.33 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जबकि 19 पर बिकवाली हावी रही। निफ्टी का ग्राफ सेंसेक्स के विपरीत रहा। यह गिरावट में 13,970.00 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 14,024.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 13,936.45 अंक के दिवस के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 13,981.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों में बिकवाली और 22 में लिवाली देखी गयी।
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
साल के अंतिम दिन स्थिर बंद हुए शेयर बाजार
Tags
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
Labels:
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें