गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जनवरी 2021

गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 की मौत

15-died-in-Crematorium

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन जनवरी,
उत्तरप्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान स्थल पर छत ढह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। छत उस वक्त ढही, जब वहां 25 लोग मौजूद थे। इनमें से अधिकतर लोग रामधन के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था। गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि इस घटना के कई घंटे बाद भी और लोगों की तलाश में बचावकर्मी मलबा छान रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: