मधुबनी : जिला कांग्रेस ललित जयंती मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जनवरी 2021

मधुबनी : जिला कांग्रेस ललित जयंती मनाया

madhubani-congress-celebrate-lalit-jayanti
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 3 जनवरी 2021 को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के बरिष्ट नेता,देश के पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्रा जी के 46वीं पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रदांजलि दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने ललित बाबू के ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ललित बाबू युग पुरुष थे ,वे सादगी के प्रतिमूर्ति थे ,ललित बाबू बाल्यकाल से ही मेधावी छात्र रहे,छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति प्रारम्भ कर दिए थे वे महान चिंतक,विचारक भी थे ,कुशल राजनेता के रूप में देश मे काफी लोकप्रिय हुए,पन्डित नेहरूजी के प्रधानमंत्रित्व काल मे  संसदीय सचिव बने फिर वित्त,विदेश,गृहराज्यमंत्री सहित देश के रेलमंत्री बने ,देश एवम प्रदेश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया,ललित बाबू मिथिला के गौरव थे,अपने कार्यकाल में मैथिली को साहित्य अकादमी में स्थान दिलाए, मिथिला चित्रकला को विश्व स्तर पर स्थापित किए, पश्चिमी कोशी नहर,मिथिला यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, सहित बिहार एवम मिथिलांचल में रेल का जाल विछाने का काम किए, वे सच्चे रूप में विकास पुरुष थे। कार्यक्रम में ऋषिदेव सिंह,मनोज मिश्रा,अकील अंजुम,प्रफुल्ल चन्द्र झा,प्रो योगेंद्र मिश्र,मुकेश कुमार झा,आलोक कुमार झा,मो साबिर,धनेश्वर ठाकुर,बिनय कुमार झा,अभय झा,अनिल चन्द्र झा,विदेश चौधरी,मो अनिसुर रहमान,बिपिन कुमार झा,मो सलमान,तौफीक अहमद,रोहित मिश्रा, उदय चन्द्र झा,अशोक ठाकुर,बल्ली यादव आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: