मधुबनी :अमित कुमार ने डीएम का प्रभार ग्रहण किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 जनवरी 2021

मधुबनी :अमित कुमार ने डीएम का प्रभार ग्रहण किया।

विधि व्यवस्था के साथ साथ पारदर्शी,जवाबदेह एवम् स्वच्छ प्रशासन है प्राथमिकता

amit-kumar-madhubani-dm-take-charge
मधुबनी, 04, जनवरी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 04.01.2021 को श्री अमित कुमार (भा0प्र0से0) ने जिला पदाधिकारी, मधुबनी का प्रभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी ने अपने प्रभार ग्रहण के उपरान्त जिला के सभी विभागों पदाधिकारियों से उनका परिचय लिया। श्री अमित कुमार को जिला पदाधिकारी, मधुबनी का प्रभार देेने के उपरान्त डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे ने जिले के सभी पदाधिकारी/कर्मियों एवं जिला वासियों को धन्यवाद किया। अपने प्रभार के उपरांत  राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओ जैसे सात निश्चय योजनाओं, जल जीवन हरियाली एवम् गरीबी उन्नमुलन की योजनाओं पर पारदर्शिता से त्वरित कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता का अंग बताया।साथ ही विधि व्यवस्था के साथ साथ पारदर्शी,जवाबदेह एवम् स्वच्छ प्रशासन नव पदस्थापित जिलाधिकारी की प्राथमिकता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: