चंडीगढ़, 30 जनवरी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को भाजपा नेता तरुण चुघ पर ‘उनकी सेना की पृष्ठभूमि’ संबंधी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और इसे 'निंदनीय' करार दिया। उन्होंने चुघ से पूछा, ‘‘भाजपा या उनके नेता सैन्य सम्मान और राष्ट्रीय झंडे की गरिमा के बारे में जानते क्या हैं, जिसमें हमारे पंजाबी भाइयों के पार्थिव शरीर लपेट कर सीमाओं से हर दूसरे दिन लाए जाते हैं?" भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह उन किसानों का समर्थन करके सेना की अपनी पृष्ठभूमि और गणतंत्र दिवस की गरिमा का "अपमान" कर रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली में लाल किले पर "राष्ट्रीय ध्वज" का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब में हम हर दूसरे दिन राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे अपने बेटों और भाइयों के पार्थिव शरीरों को देखने का दुख जानते हैं।" मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, "भारत के सम्मान और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के प्रति भाजपा के पास कोई सहानुभूति या संवेदनशीलता नहीं है। न तो चुघ और न ही उनकी पार्टी अपने किसान पिता और भाइयों को अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए पिटते हुए देखने वाले उन सैनिकों की पीड़ा को समझ सकते हैं।"
शनिवार, 30 जनवरी 2021
अमरिंदर ने भाजपा नेता तरुण चुघ पर निशाना साधा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें