किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने की पंचायत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने की पंचायत

antil-khap-support-farmer-protest
सोनीपत, 29 जनवरी, केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आंतिल खाप ने शुक्रवार को पंचायत की जिसमें फैसला लिया गया कि सभी गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आंदोलन स्थल पर जायेंगे। पंचायत की अध्यक्षता आंतिल खाप के प्रधान ने की। पंचायत ने फैसला किया कि अब सभी गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आंदोलन स्थल पर जाएंगे जिससे आंदोलन को और मजबूत किया जा सके। इस बीच टीकरी गांव और टीकरी खाप की एक महापंचायत शनिवार की सुबह नई चौपाल टीकरी में होगी। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा नरेश कुमार ने दी। गौरतलब है कि तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं टीकरी बॉर्डर, सिंघू बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे है।


कोई टिप्पणी नहीं: