बिहार : ससुर के निधन से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शोकित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

बिहार : ससुर के निधन से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शोकित

अपने पूज्य ससुर स्व. वैद्यनाथ दुबे जी के देहावसान के उपरांत रीवीलगंज, छपरा में उनके अंत्योष्टि में शामिल हुआ एवं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ...

minister-mangal-pandey-in-law-died
छपरा। सारण जिले के भकुरा भिट्ठी गाँव निवासी बैजनाथ दुबे का दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में मंगलवार के दिन देहावसान हो गया।उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। बताते चलें कि स्व. दुबे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ससुर थे तथा वे बहुत ही सामाजिक एवं दूरदर्शी विचारक थे । समय-समय पर लोगों को मार्गदर्शन भी दिया करते थे। वैद्यनाथ दुबे के देहावसान से उनके परिवार की नहीं बल्कि समाज की भी क्षति हुई है। बुधवार के दिन इनके पार्थिव शरीर को सिमरिया घाट पर इनके पुत्र संजय कुमार दूबे जो कि एक व्यवसायी हैं , ने मुखाग्नि दी। इसके साथ ही स्व. दुबे पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार सुबह से ही इन के पार्थिव शरीर के दर्शन एवं माल्यार्पण के लिए बीआईपी लोगों के साथी ही आम लोगों का भी ताता लगा रहा तथा शव यात्रा में घर से सिमरिया घाट तक आम से खास लोगों का लंबी कतार चलता रहा तथा सभी लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए स्व. दुबे की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किए। स्व. दुबे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है ।इनको चार पुत्र एवं एक पुत्री उर्मिला है।उर्मिला की शादी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से हुई है। शव यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ,छपरा के जानेमाने नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय, सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश , मनोज उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी ,रंजीत सिंह , श्री निवास सिंह तथा छपरा, सिवान के भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मांझी के सेमरिया घाट पर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: