कासरगोड, 03 जनवरी, केरल के कान्हांगड के पास पनाथुर-सुलिया मार्ग पर रविवार को शादी समारोह में जा रही बस पलट कर घाट खंड के एक घर के ऊपर गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के समय बस में करीब 70 लोग सवार थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान श्रेयस (13), रविचंद्र (40), उनकी पत्नी जयलक्ष्मी (39), राजेश (45), सुमथ (40), आदर्श और पूजा के रूप में की गयी है
रविवार, 3 जनवरी 2021
केरल में बस पलटकर घर पर गिरने से सात की मौत, कई घायल
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें