कांग्रेस 15 जनवरी को मनाएगी 'किसान अधिकार दिवस' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 जनवरी 2021

कांग्रेस 15 जनवरी को मनाएगी 'किसान अधिकार दिवस'

congress-celevrate-kisan-adhikar-diwas
नयी दिल्ली 09 जनवरी, कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के साथ बेरहमी से पेश आकर उनके अधिकारों को कुचल रही है इसलिए पार्टी 15 जनवरी को 'किसान अधिकार दिवस' के रूप में मनाएगी और राज्य मुख्यालयों में राजवनों का घेराव करेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 15 जनवरी को 'किसान अधिकार दिवस' पर किसानों की मांग पूरी करने के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे और इसके लिए प्रदेश तथा जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसान अधिकार दिवस के दौरान रैली और धरने आयोजित करने के बाद सभी प्रदेश मुख्यालयों में राजभवन के लिए मार्च करेंगे और पूरे देश में राजभवनों का घेराव किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि देश के इतिहास में किसानों के प्रति कभी कोई सरकार इतनी निर्मम तरीके से पेश नहीं आई है। सरकार बैठक दर बैठक आयोजित करके किसानों को थकाना चाहती है लेकिन किसान थकने को तैयार नही है। वह न झुकने वाले और ना ही रुकने वाले है।

कोई टिप्पणी नहीं: