कौशाम्बी (उप्र), तीन जनवरी, कौशाम्बी जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति हत्या के मामले में उसकी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने गत 28/29 दिसम्बर की रात को सराय अकिल क्षेत्र स्थित सिहोरवा गांव में तबरेज अहमद (52) की घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने अहमद की बेटी सोमैया (18) और उसके प्रेमी रेहान (19) को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि सोमैया और रेहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। तबरेज को सोमैया के इस रिश्ते के बारे में पता लग गया था, जिससे नाराज होकर उसने बेटी का विद्यालय जाना बंद करा दिया था। इसके बावजूद दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहते थे। इससे नाराज होकर तबरेज अक्सर अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे नाराज होकर सोमैया और रेहान ने घर में सो रहे तबरेज की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रेहान की खून से सनी जैकेट बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
रविवार, 3 जनवरी 2021
बेटी ने प्रेमी की मदद से की पिता की हत्या
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें