झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जनवरी 2021

झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में गिरफ्तार

jharkhand-man-arest-in-gujrat
सूरत, तीन जनवरी, झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत जिले के कोसाम्बा से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कोसाम्बा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी के पटेल ने कहा कि गुड्डू सिंह के रूप में पहचाने गए आरोपी को शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड के पलामू जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा कि संदिग्ध नक्सली सिंह छह मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या, अपहरण और हत्या का प्रयास शामिल है, साथ ही शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराध भी इनमें शामिल हैं। ये सभी अपराध 2011 और 2013 के हैं। पटेल ने कहा, "आरोपी, झारखंड के पलामू जिले के कोरामी गांव का निवासी है, जो पिछले कई सालों से सूरत में रह रहा था और पिछले तीन सालों से मशीन मैकेनिक के रूप में कोसाम्बा के एक कारखाने में काम कर रहा था।"

कोई टिप्पणी नहीं: