नयी दिल्ली, 01 जनवरी, कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान संगठनों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नव वर्ष के अवसर पर कीर्तन भजन किया और एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी। पंजाब, राजस्थान और कई अन्य राज्यों से किसानों के नये-नये जत्थे राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर पहुंचने लगे हैं। किसान संगठनों के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे हैं। वे अपने साथ राशन-पानी भी ला रहे हैं। नये जत्थों में युवाओं के अलावा महिलाएं और बच्चे भी हैं। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों की वापसी तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड का उन पर कोई असर नहीं है और वे अपनी मांगों के पूरा होने तक धरना प्रदर्शन करने को कृत संकल्प हैं। किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिये विदेशों से भी कुछ लोग आये हैं। इनमें कई कलाकार हैं। जो वहां किसानों का मनोरंजन कर रहे हैं और उनके हौंसले को बढ़ा रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच चार जनवरी को अगले दौर की बातचीत होने वाली है। सरकार और किसान संगठनों के बीच दो मामलों पर सहमति बनी है, जिनमें बिजली बिल पर सब्सिडी जारी रखना और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना प्रमुख है।
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021
किसानों का आंदोलन 37 वें दिन भी जारी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें