विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

indian-foreign-exchange-586-crore-doller
मुंबई 15 जनवरी, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त है। इससे पहले 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर पर पहुंचा था। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.79 अरब डॉलर पर पहुँच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: