बिहार : महागठबंधन के बागी ने थामा भाजपा का दामन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जनवरी 2021

बिहार : महागठबंधन के बागी ने थामा भाजपा का दामन

mahagathbandhan-rebail-join-bjp
पटना : बिहार की राजनितिक में चुनाव के बाद भी तोड़ जोड़ की राजनिति चालू है। अभी भी नेताओं द्वारा अपने पुरानी पार्टी से नाता तोड़ नए पार्टी से संबंध जोड़ा जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजद और कांग्रेस के कुल 16 नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। बिहार में सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा की तरफ़ विरोधी दलों के नेताओं का भी झुकाव हो रहा है। विपक्षी दलों से पूर्व विधायक और सांसद समेत पार्टी के बड़े नेताओं का जदयू और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में सीताराम यादव, पूर्व सांसद, राजद प्रो० (डॉ) दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद, राजद , संतोष मेहता, पूर्व महासचिव, राजद, रामजी मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष, राजद, नगीना देवी, पूर्व विधायक, लोजपा, सुबोध कुमार पासवान, पूर्व विधायक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, अनीता यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता,कांग्रेस, मीरा देवी, उप-महापौर,पटना, अवधेश यादव, समाजसेवी, सुनीता देवी, पार्षद,पटना नगर निगम, राजद, धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना, पूर्व पार्षद, पूर्व प्रदेश सचिव,राजद अराध्य हर्षवर्धन, भरत रत्न यादव, राजद, प्रभु कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, रालोसपा। मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, रालोसपा,धीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर, रालोसपा रोशन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव युवा, रालोसपा,उमेश यादव , मुखिया, गायघाट (मुजफ्फरपुर ), अंकिता देवी , जिला पार्षद पटना, ममता देवी, जिला पार्षद, मुजफ्फरपुर ,डॉ० संतोष कुमार आजाद, बख्तियारपुर पटना (समाजसेवी) ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम का वृहत आयोजन किया गया था। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री रामसूरत राय के अलावा प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: