बिहार : रुपेश हत्याकांड में पटना SSP पर बनाया जा रहा है दबाव : पप्पू यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

बिहार : रुपेश हत्याकांड में पटना SSP पर बनाया जा रहा है दबाव : पप्पू यादव

pappu-yadav-blame-pressure-on-ssp
पटना : इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूँ कि रुपेश सिंह की हत्या की जांच सीबीआई से हो। रुपेश सिंह के परिवार ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए और जल्द से जल्द इस पर फैसला लेना चाहिए। जाप अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कई बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। पटना के सीनियर एसएसपी पर दबाव बनाया जा रहा है कि केस को रफादफा करें। सरकार बताए कि इसके पीछे क्या कारण है? सरकार जनता को दिग्भ्रमित न करे और पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। यदि सरकार 2 से 3 दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो हमारे कानून प्रकोष्ठ के साथी उच्च न्यायलय जाएंगे। सरकारी विभागों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वरिष्ठ आई.ए.एस.अधिकारी सरकारी नियमों को धता बताकर अपने जूनियर्स को विदेश ले जा रहे हैं और वहां पार्टी की जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में जब कोई वैकेंसी निकलती है तो पहले से ही उसे फिक्स कर दिया जाता है। किसे नौकरी देनी है और किसे नहीं देनी है यह पहले ही तय कर दिया जाता है। जो छात्र मेहनत से पढाई करते हैं, वो नौकरी से वंचित रह जाते हैं और पैसे वाले अभ्यर्थी नौकरी ले जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: