नयी दिल्ली 05 जनवरी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आंदोलन कर रहे 60 से ज्यादा किसान अब तक दम तोड़ चुके हैं इसलिए सरकार को अपनी जिद छोड़ कर कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की वजह से मोदी सरकार किसानों की मांग नहीं मानने की जिद पर अड़ गई है और आंदोलनकारी किसानों के साथ निरंतर अन्याय कर रही है। श्री गांधी ने ट्वीट किया "मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और अड़ियल रुख के कारण अब तक 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार उनके आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से हमला कर रही है। यह निर्दयता सिर्फ अपने कुछ पूंजीपति मित्रों का कारोबार बढ़ाने के लिए की जा रही है। मोदी सरकार जिद छोड़ो और किसान विरोधी कानूनों को खत्म करो।"
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
राहुल का सरकार से किसानों की मांग पर जिद छोड़ने का आग्रह
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें