शशिकला 27 जनवरी को होंगी जेल से रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

शशिकला 27 जनवरी को होंगी जेल से रिहा

shashikala-will-release-on-27
बेंगलुरु, 26 जनवरी, अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी. के शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काटने के बाद बुधवार, 27 जनवरी को जेल से रिहा हो जाएंगी। लेकिन, कोरोना वायरस से संक्रमित शशिकला का कोविड-19 का इलाज जारी रहेगा। जेल अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की करीबी रही शशिकला को औपचारिक रूप से कल रिहा किया जाएगा। जेल पदाधिकारी ने बताया, ‘‘...उनकी रिहाई से जुड़ी सभी औपचारिकताएं कल अस्पताल में ही पूरी की जाएंगी।’’ शशिकला के 20 जनवरी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और फिलहाल वह विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 केन्द्र में है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: