शिल्पा शेट्ठी ने ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर किया डांस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

शिल्पा शेट्ठी ने ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर किया डांस

shilpa-shetty-dance-on-badan-pe-sitare-lapete-hue
मुंबई, 15 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ सुपरहिट गाना ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर डांस किया है। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के अलावा अपने डांस के लिए भी पहचानी जाती हैं। शिल्पा का एक ऐसा ही डांसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिममें वह शम्मी कपूर के एक पुराने गाने पर बड़ा मस्त डांस करती दिख रही हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को ख़ुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा फेमस सॉन्ग ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और शमिता शेट्टी भी हैं जो उनकी डांसिंग पार्टनर बनी हुई हैं।इस वीडियो को शेयर करने के साथ शिल्पा ने शमिता के लिए एक कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा, “मेरी फेवरेट सितारा के साथ मैचिंग स्टेप्स... मेरी टुनकी मेरा दिल है.. सारा का सारा। एक शाम मेरी सबसे प्यारी डांस पार्टनर के साथ'।”

कोई टिप्पणी नहीं: