दरभंगा, 15 फरवरी, बिहार के दरभंगा जिला की एक अदालत ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार करने के दोषी को सोमवार को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पाराजीत ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) विनय शंकर ने बिरौल क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी रामा ताँती उर्फ रामानंद ताँती को सोमवार को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पराजीत ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की मां ने 20 मई 2018 को बिरौल थाना में तॉंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी । ताँती पर उक्त नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन और बाद में डरा धमका कर उसके साथ छह महीने तक बलात्कार करने करने का आरोप था।
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021
दरभंगा : बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा
Tags
# अपराध
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें