पटना : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह को बिहार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त हैं। बिहार सरकार ने इनको मुख्य सचिव बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को विकास आयुक्त बनाया गया है। आमिर सुबहानी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जानकारी हो कि बिहार सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। दीपक कुमार काफी लंबे समय से बिहार के मुख्य सचिव थे। उन्हें यह जिम्मेदारी 31 मार्च 2018 को दी गई थी। लगभग 3 साल तक वह इस पद पर रहें। इस बीच उन्हें दो बार एक्टेंशन भी मिला था।
रविवार, 28 फ़रवरी 2021
बिहार : अरुण कुमार सिंह बने मुख्य सचिव
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें