मधुबनी : मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क पर चक्का जाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

मधुबनी : मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क पर चक्का जाम

chakka-zam-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) राष्ट्रव्यापी सड़क जाम आंदोलन के तहत मधुबनी में भी दिन के 2 बजे से 3 बजे तक समाहरणालय कर पास मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क को जाम किया गया । किसान आंदोलन के समर्थन में , आंदोलनकारियों के ऊपर ही रहे तरह तरह के अमानवीय प्रताड़नाओं के खिलाफ इस आंदोलन का नेतृत्व महागठबंधन के अन्य दलों के अलावे सीपीआई के जिला मंत्री मिथिलेश झा , किसान सभा के राज्य सचिव  मनोज मिश्र  , बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण ,शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा , ए आई टी यू सी के जिला सचिव सत्यनारायण राय , सीपीआई जिला परिषद सदस्य जुबेर अंसारी , खुटौना अंचल मंत्री विनोद यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान कर रहे थे । केंद्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी रवैया से किसान आंदोलन अब जनांदोलन का रूप ले चुका है । सरकार के नुमाइंदे इस आंदोलन को बिभिन्य रूप में बदनाम करने की कोशिश कर रहे है लेकिन यह आंदोलन और तेज हो रहा है । अखिल भारतीय संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा मधुबनी जिले के झंझारपुर ,रहिका ,लौकही ,पंडौल ,बिस्फी , जयनगर सहित कई जगहों पर राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों को जाम किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: