गया। कोविड 19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए आज मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े द्वारा शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में कोविड का टीका लिया गया। उन्होंने सभी निबंधित कर्मियों से अपील किया कि वे कोविड 19 कोरोना से बचाव एवं संक्रमण के रोक थाम के लिए कोविड 19 का टीका अवश्य लगवाएं ताकि कोविड 19 के संक्रमण से आप स्वयं एवं अपने आस पास के लोगों को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि कोविड 19 टीकाकरण से संबंधित जितने भी अफवाह सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे है, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। अफवाहों से बचते हुए आप कोविड 19 संक्रमण से बचाव का सुरक्षित टीका अपने बारी आने पर ज़रूर लें। टीका लेने के पश्चात आयुक्त द्वारा 30 मिनट तक अवलोकन कक्ष में बैठकर सिविल सर्जन से कोविड 19 वैक्सीनेशन से संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुक को टीका लेने हेतु ससमय सूचना/मैसेज पहुँच जाए, इसे सुनिश्चित करें। उनके साथ सिविल सर्जन, डा.के के राय, डीआईओ डा. सुरेन्द्र चौधरी, डा. पंकज कुमार सिंह थे।
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021
गया : मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े ने लिया कोविड का टीका
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें