मधुबनी : नल-जल का सप्लाई का भौतिक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

मधुबनी : नल-जल का सप्लाई का भौतिक निरीक्षण

nal-jal-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक 03.02.2021 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी को बसुआरा पंचायत के वार्ड नं॰-01 में नल-जल का सप्लाई अभी तक चालू नहीं किये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ। जिसके उपरांत जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। एवं घुम-घुमकर स्थिति कि जानकारी लिया गया तथा पाया गया कि बिजली कनेक्शन के अभाव में नल-जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। निरीक्षण के दौरान बसुआरा पंचायत, वार्ड नं॰-01 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को स्पष्ट किया कि एक दिन पूर्वे हीं सभी घरों में नल-जल की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने वहाँ के स्थानीय निवासी चन्द्रकला देवी, दिनेशचन्द्र शर्मा, सीताराम ठाकुुर, जगदीश ठाकुर, ललिता देवी, राजकुमार ठाकुर, कारी पासवान, सत्यलाल पासवान, अमलेश शर्मा, राम प्रसाद पासवान, शोभाकान्त झा एवं रामदाय देवी आदि से पूछताछ किया और उनके द्वारा भी स्पष्ट कर दिया गया की एक दिन पूर्व हीं नल-जल का सप्लाई चालू कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: