मधुबनी : उप मुख्यमंत्री ने की जिला के आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षा बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

मधुबनी : उप मुख्यमंत्री ने की जिला के आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षा बैठक

dy-cm-meeting-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक 28.02.2021 को माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री तारकेश्वर प्रसाद के अध्यक्षता में जिला के आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय मंत्री, बिहार सरकार श्री रामप्रीत पासवान, माननीय सांसद, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र श्री अशोक कुमार यादव, माननीय विधायक, श्री समीर कुमार महासेठ, ,  विधान पार्षद श्री सुमन कुमार महासेठ, प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता, मधुबनी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, जिला नजारत उप समाहर्ता, मधुबनी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधुबनी एवं जिला तथा अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने कहा कोविड-19 के दौरान विश्व, भारत के साथ बिहार की भी आर्थिक स्थिति पर विगत 1 वर्षों से बहुत प्रभाव पड़ा हैं lफिर भी देश के अन्य राज्यो की अपेक्षा बिहार में covid-19 का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा है।उन्होंने बैठक में उपस्थित  वाणिज्य कर विभाग, निबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, PHED विभाग, विधुत विभाग इत्यादि के सभी पदाधिकारी को निदेश दिया की आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर financial वर्ष 2020-21 निर्धारित लक्ष्य से प्राप्त  करे एवम्  राज्य सरकार के द्वारा बजट में निर्धारित आगामी वित्तीय वर्ष(2021-22) के राजस्व संग्रहण लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: