मधुबनी : जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

मधुबनी : जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

madhubani-dm-meeting
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक 25.02.2021 को जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, अपर समाहर्ता, मधुबनी, जिला कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना प्रभारी, कैलाश राम, सदस्य, रिझन मल्लिक, विशेष लोक अभियोजक, मधुबनी, श्री संजय कुमार राम, जिला परिषद् सदस्य, मधुबनी, श्री राम बाबू राम, विशेष लोक अभियोजक, मधुबनी -सह- माननीय विधानमण्डल जनप्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को उपस्थिति पंजी के अनुसार 24 लाभुकों को मुआवजा प्रदान करने की स्वीकृति दी। प्राप्त अनुशंसा प्रस्तावों में वांछित प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के पश्चात भुगतान की कार्यवाही करने की अनुमति दी। एवं विकास मित्रों के माध्यम से इस अधिनियम की जानकारी तथा प्रचार-प्रसार करने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: