मधुबनी : आयोजना क्षेत्र के सीमांकन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

मधुबनी : आयोजना क्षेत्र के सीमांकन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श

dm-madhubani-meeting
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 23.02.2021 को जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में मास्टर प्लान तैयार करने हेतु आयोजना क्षेत्र के सीमांकन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के लिए जिला पदाधिकारी प्रकोष्ठ में बैठक का ओयाजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, वरीय उप समाहत्र्ता (विकास शाखा प्रभारी), मधुबनी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, मधुबनी समेत कुछ पंचायतों के प्रतिनिधि/मुखिया भी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा कई बातों पर चर्चा हुई एवं निदेश भी दिए जैसे 01 मार्च 2021 तक आयोजना क्षेत्र के सीमांकन के सुझाव हेतु दावा आपत्ति जिला विकाश शाखा, मधुबनी के अलावा जिला पदाधिकारी, मधुबनी के ईमेल आई॰ डी॰ पर भेजा जा सकता है। ताकि प्रस्ताव का प्रारूप प्रकाशन जिला वेबसाइट पर आयोजनों के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया जा सके।



मधुबनी समाचार 

कोई टिप्पणी नहीं: