मधुबनी : जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

मधुबनी : जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

distict-meeting-for-disha
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 20.02.2021 को माननीय सांसद, झंझारपुर लोकसभा श्री रामप्रीत मंडल के अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के -सह- अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव, माननीय सांसद, मधुबनी लोकसभा, श्रीमती शीला कुमारी, माननीय मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार सरकार, श्री समीर कुमार महासेठ, माननीय विधायक, श्री भारत भूषण मंडल, माननीय विधायक, श्री अरूण शंकर प्रसाद, माननीय विधायक, हरिभूशण ठाकुर, माननीय विधायक, जिला परिषद् अध्यक्ष एवं नगर-निकायों के मुख्य पार्षद, सभी प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, अपर समाहर्ता, मधुबनी, सिविल सर्जन, मधुबनी, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता इत्यादि उपस्ति थे। बैठक के दौरान केन्द्र के प्रायोजित योजनाओं प्राथमिकता वाले योजना जैसे -प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य योजना, आई॰सी॰डी॰एस॰ की योजनाएँ, खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा, जिले रेलवें की सभी योजनाएँ एवं परियोजनाएँ की समीक्षा की गई तथा उसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: