मधुबनी : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का किसान सम्मान पदयात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

मधुबनी : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का किसान सम्मान पदयात्रा

congress-kisan-samman-yatra
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निदेशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वाधान में तीन कृषि विरोधी काला कानून के खिलाफ किसान सम्मान पदयात्रा जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में बेनीपट्टी कांग्रेस कार्यलय से उच्चैठवासनी दरबार  तक आयोजित की गई। पदयात्रा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ भाग लिया,उच्चैठवासनी के गेट के समीप सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने किसान विरोधी तीनो कला कानून पर विस्तार से आमजनों के साथ साथ कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि आज देश मे मोदी सरकार हिटलरशाही एवम तानाशाही पर उतरकर किसानों पर बर्बर अत्याचार करने पर उतर आई है,किसानों को लागत का दोगुना मुनाफा नही दिया जा रहा है,एम एस पी को कानूनी दर्जा नही देना चाहती है,किसानों का बिजली बिल एवम  कृषि ऋण को माँफी नही किया जा रहा है,आज किसान अपना फसल औने पौने दाम में अनाज बेचने पर विवश है,मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह तीनों कृषि विरोधी कला कानून लाई है,किसानों का जमीन हड़पना चाहती है,देश के किसान राष्ट्रीय राजधानी के सीमा पर लाखों लाख किसान पिछले तीन महीनों से आंदोलन कर रहे है,सैकड़ों की संख्याओं में किसानों का शहादत हो गई लेकिन मोदी सरकार घमंड में चूर है,अन्नदाता किसानों को आज देशद्रोही कहा जा रहा है सरकार आंदोलन को पुलिस के बल कुचलना चाहती है कांग्रेस पार्टी अन्नदाता किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रो झा ने डीजल पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत लगातार 12 दिनों से बढ़ रही है ,महंगाई के कारण आज किसान,मजदूर, छात्र,नौजवान, छोटे छोटे व्यपारी,ट्रांसपोर्ट, आवश्यक बस्तुओं, सभी चीजें महँगी हो गई है,  2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का दाम 116 डॉलर में जब मिलता था तो देश मे 74 रु पेट्रोल, डीज़ल 55 रु,गैस 400 रु में मिला करता था आज जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत आधा हो गई है तब पेट्रोल 100 रु,डीजल 90 रु,गैस 900 रुपये में मिल रही है यह सरकार देशवासियों को लूट कर अपना खजाना भर रही है और अपने पूंजीपति मित्रो को मालामाल कर रही है। कार्यक्रम में बैधनाथ झा,मनोज मिश्रा,अशोक कुमार चौधरी, ज्योति झा,कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा,उपेंद्र सिंह,शिब नाथ ठाकुर,विपिन कुमार झा,सुनील कुमार झा,प्रो इश्तिहाक अहमद, कलिश चन्द्र झा,अनुरंजन सिंह,नवल किशोर झा,मुकेश कुमार पप्पू,अजय राय,शिब चन्द्र झा,ललन कुमार झा,बिमल कुमार यादव,मो सुल्तान अहमद शमसी, नित्यानंद झा,सुरेंद्र महतो,अनिल चन्द्र झा,मोहन झा,डर सरोज झा,मो सनाउल्लाह सिडिकी,सीतेश पासवान,मो साबिर अहमद,राज कुमार मंडल,सत्तो पासवान,सरोज कुमार,अमित कुमार,राजो मिश्र,वकार अहमद,बिजय कुमार पासवान, मुकेश कुमार,मंटू झा,मो नकी अहमद, देव् नंदन मिश्र,उपेंद्र कुमार,मिश्र,लालू यादव,शिबचन्द्र मिश्रा,आदि काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: