मधुबनी : जिला कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

मधुबनी : जिला कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकाला

madhubani-congress-protest-march
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस मूल्य बृध्दि के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यलय से प्रतिरोध मार्च निकालकर शहर के थाना चौक पे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा आज देश मे महंगाई चरम सीमा पार कर रही है मोदी सरकार एवम नीतीश सरकार की गलत नीति के कारण पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की मूल्य बृध्दि हो रही है। प्रो झा ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 के मुकाबले आज कच्चा तेल की कीमत आधा है ,लेकिन मोदी सरकार वैट एवम एक्ससाइज डुयूटी बढ़ाकर अपना खजान भर रही है और उनके दो पूंजीपति मित्र मालामाल हो रहे है,2014 में कच्चा तेल 116 डॉलर प्रति बैरल मिलती थी तो पेट्रोल 74 रु,डीजल 57 रु,रसोई गैस 419 रु में देशवासियों को मिलता था वहीं आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगभग 60 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 100 रु ,डीजल 90 रु,रसोई गैस 900 रुपये में मिल रही है यह देशवासियों के साथ धोखा है,मूल्य बृध्दि से किसानी पर बुरा प्रभाव पर रही है,सभी आवश्यक बस्तुओं की कीमत बढ़ गई है,छोटे छोटे व्यपारियो, ट्रांसपोर्ट, महंगी हो रही है,मध्यमबर्ग परेशान है आज छात्रों,नौजवानों,बेरोजगारों,किसानों,मजदूरों के साथ साथ सभी तबका महंगाई से परेशान है। कार्यक्रम में प्रो इश्तिहाक अहमद,मनोज मिश्रा,रामबाबू यादव,मो अकील अंजुम,कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मुकेश कुमार पप्पू, अभय मिश्रा, मो फ़ैज़ी आर्यन,आलोक झा,अनिल चन्द्र झा,प्रो योगेंद्र मिश्रा, मो साबिर अहमद,मो अबू बकर, कन्टीर झा,ऋषिदेव सिंह,कालिस चन्द्र झा,गौतम किशोर राय, दशरथ झा,उदय कांत झा,ललन, मो जैदी,अशोक प्रसाद, राजीव शेखर झा,धनेश्वर ठाकुर,बिनय कुमार झा,प्रभाकर सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: