मुंगेर, 11 फरवरी, बिहार के मुंगेर जिले के कासिमबाजार और पूरबसराय थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को छापेमारी कर पुलिस ने चार देसी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किया है और इसके साथ ही चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कासिमबाजार और पूरबसराय थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चार देसी पिस्तौल और आठ कारतूस जब्त किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान संतोष यादव, ऋषभ कुमार, अभिषेक कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021
बिहार : चार देशी पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें