सिंघू बार्डर पर पंजाब के किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

सिंघू बार्डर पर पंजाब के किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

farmer-died-on-singhu-border
चंडीगढ़, 13 फरवरी, दिल्ली के सिंघू बार्डर पर किसानों के आंदोलन में भाग ले रहे पंजाब के 72 साल के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किसान हंसा सिंह (72) मोगा जिले के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक सिंह की बृहस्पतिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया। हजारों किसान तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश सीमा पर नवंबर से डेरा डाले हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: