नोएडा (उप्र), चार फरवरी, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी पार्टी शुक्रवार से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सिलसिलेवार तरीके से किसान पंचायत करने जा रही है। रालोद के उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझने की आवश्यकता है कि किसानों का धरना एक व्यापक आंदोलन है और नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करें। रालोद का किसान पंचायत अभियान शुक्रवार को शामली से शुरू होगा, जो बाद में उत्तर प्रदेश के अमरोहा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, हाथरस और पीलीभीत जिलों के अलावा राजस्थान में भी फरवरी के अंत तक जारी रहेगा। इससे पहले, चौधरी ने रामपुर जिले के डिबडिबा गांव जाकर दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान जान गंवाने वाले किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021
रालोद शुक्रवार से किसान पंचायत शुरू करेगा
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें