बिहार : तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 फ़रवरी 2021

बिहार : तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

three-arms-smugler-arrest-in-bihar
लखीसराय, 14 फरवरी, बिहार में लखीसराय जिले के नगर थाना अंतर्गत बालगुजर इलाके में पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 अवैध देशी पिस्तौल और 30 मैगजीन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात मुंगेर जिले से आ रहे एक वाहन की तलाशी के दौरान 15 अवैध पिस्तौल और 30 मैगजीन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले से तस्करी कर भोजपुर जिला ले जाए जा रहे इन अवैध हथियारों को उक्त वाहन की सीट के नीचे बनाए गए एक गुप्त बाक्स में छुपाकर रखा गया था। कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र निवासी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: