मधुबनी : लोजपा ने डॉ.राम मनोहर लोहिया जी की 111वीं जयंती मनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 मार्च 2021

मधुबनी : लोजपा ने डॉ.राम मनोहर लोहिया जी की 111वीं जयंती मनाई

ljp-tribute-ram-manohar-lohiya
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज स्थानीय टाउन क्लब मैदान स्टेशन रोड मधुबनी स्थित लोजपा जिला प्रधान कार्यालय में निवर्तमान लोजपा जिला अध्यक्ष श्री बचनू मंडल की अध्यक्षता में  समाजवादी चिन्तन के पुरोधा प्रखर समाजवादी नेता डॉ.राम मनोहर लोहिया जी की 111वीं जयंती जिला लोजपा परिवार मधुबनी के तत्वावधान में  श्रद्धापूर्वक  मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित समारोह को  जिला प्रधान महासचिव अनुपम राजा,प्रवक्ता अजीत नाथ मिश्रा, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शंकर मेहता, वरिष्ठ लोजपा नेता शैलेन्द्र कुमार,प्रदीप कुमार पासवान, शिवजी पासवान, रघुवीर पासवान सहित दर्जनों नेताओं ने उनके लोकप्रिय व्यक्तित्व एवं कृतित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। निवर्तमान जिला अध्यक्ष बचनू मंडल ने कहा कि लोहिया जी जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन आम-जनता के हित के  लिए सदैव समर्पित रहा। गांव एवं गरीबों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सदैव कृतज्ञतापूर्वक याद किया जाता रहेगा। डाक्टर राम मनोहर लोहिया जी के विचार आज भी काफी प्रासंगिक हैं। लोहिया जी ने कहा था कि सत्ता पर सदैव जनता का अंकुश रहना चाहिए। जनहित के मुद्दों पर दिशाहीन होती विधायकी सदन को सड़क पर संघर्ष की बदौलत चेतावनी देते रहना चाहिए क्योंकि यदि सड़कें सुनसान होंगी तो सदन आवारा हो जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: