एकता परिषद द्वारा श्रम शक्ति यात्रा का आज शनिवार 27 फरवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 मार्च 2021

एकता परिषद द्वारा श्रम शक्ति यात्रा का आज शनिवार 27 फरवरी

shram-shakti-yatra-shivni
सिवनी. जन संगठन एकता परिषद के बैनर तले शनिवार से श्रम शक्ति यात्रा का शुभारंभ मोहगांव से हुआ. सिवनी में नागरिक मोर्चा टीम के द्वारा श्रम शक्ति यात्रा का स्वागत किया. एकता परिषद मध्य प्रदेश के द्वारा श्रम शक्ति यात्रा का आज शनिवार 27 फरवरी को सिवनी जिले के लखनादौन ब्लाक, के गांव मोहगांव से शुभारंभ  हुआ.यात्रा में एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रनसिह जी, परिषद के राष्ट्रीय महांसचिव अनीश भाई, मध्य प्रदेश के राज्य संयोजक डोंगर शर्मा जी, श्रम शक्ति अभियान के संयोजक संतोष सिंह ने आज श्रमदान कर तालाब से शुभारंभ करते हुए साथियों के साथ संवाद किया. यह यात्रा मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से गुजरते हुए 15  जिलों तक  श्रम शक्ति अभियान का संदेश गांवों तक ले जाने का काम करेगी. 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर यात्रा का समापन राज्य सरकार से संवाद के साथ किया जाएगा . सिवनी शहर में यात्रा का  नागरिक मोर्चा के साथियों ने जोरदार स्वागत किया.एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रनसिह जी ने कहा कोई भी भूखा न सोए, सम्मान के साथ अजीविका सुनिश्चित हो इसलिए एकता परिषद के संस्थापक आदरणीय राजगोपाल पीव्ही राजा जी ने इसकी परिकल्पना कर श्रम आधारित समाज के महत्व को आगे बढ़ाने की शुरुआत की है. जल, जंगल,जमीन के विकास में गांव गांव तक  सैकड़ों तालाब, कुआं, नाला बंधान, वावडी की सफाई आदि का काम पहले चरण में किया जा रहा है. अभियान को सतत संचालित रखने के लिये अगली कार्यनीति व्यापक स्तर पर जन संवाद कर जिला एवं , राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर किया जाना प्रस्तावित है.यह यात्रा सिवनी से बालाघाट, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह सागर होते हुए आगे बढे़गी.

कोई टिप्पणी नहीं: