खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 14 मार्च, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में रोड शो किया। रोड शो, स्थानीय भाजपा कार्यालय ‘प्रेमहरि भवन’ से शुरू हुआ और करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद इसका समापन मालनचा पेट्रोल पंप पर हुआ। शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष भी थे। सूर्यास्त के बाद शुरू हुई रैली में भाजपा के हजारों समर्थक शामिल हुए। वहीं, रोड शो देखने के लिए घरों की छतों पर और बालकनी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। शाह ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ खड़गपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हिरन चटर्जी भी थे। चटर्जी अभिनेता हैं।
रविवार, 14 मार्च 2021
बंगाल के खड़गपुर में अमित शाह ने किया रोड शो
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें