मोतिहारी : डीएम ने पर्व में मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 मार्च 2021

मोतिहारी : डीएम ने पर्व में मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश

dm-motihari-order-for-law-and-order
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिला के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में डीआरसीसी भवन, मोतिहारी में  होली एवं शब-ए-बारात के विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण बैठक. जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पर्व के दौरान खलल पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही. वहीं जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पर्व के दौरान कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करना है आवश्यक.जिलाधिकारी महोदय ने कहा एसएसबी के टीम के माध्यम से छापेमारी कर शराब के कारोबारी को करे गिरफ्तार.पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन रखेगी सोशल मीडिया पर पैनी नजर.जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सोसल मीडिया पर आपत्तिजनक फ़ोटो या वीडियो पोस्ट करने वालो पर होगी कार्यवाही.


जिलाधिकारी महोदय ने जिलेवासियों को पर्व की दी शुभकामनाएं

वही पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश.पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के मद्देनजर गस्ती करने का दिया निर्देश.उक्त बैठक में सिविल सर्जन, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: