मधुबनी : जिला बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

मधुबनी : जिला बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

dm-madhubani-meeting-child-welfare
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक 16.03.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग -सह- जिला बाल संरक्षण निदेशक, मधुबनी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी समन्वयन तथा कार्यान्वयन पर समीक्षा की एवं निदेश भी दिया किशोर न्याय परिषद्, मधुबनी में सभी लंबित मामला का निष्पादन जल्द करें।, बाल श्रम पर विशेष चर्चा की और कहा बाल श्रम दण्डनीय अपराध है इसकी जाँच कर बाल श्रम अपराध को रोकें।, जिलें के सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड स्तरीय/पंचायत स्तरीय/वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का भी गठन किया जिसका देख-रेख उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी को सौंपा गया साथ हीं विशेष किशोर पुलिस इकाई, मधुबनी एवं प्रत्येक थानों में मनोनित बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किये जा रहे कार्य, बच्चों को संबंधित बोर्ड अथवा समिति के समक्ष उपस्थापन एवं अन्य कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।





live news, livenews, live samachar, livesamachar

कोई टिप्पणी नहीं: