मधुबनी : किसानों के विभिन्न मांगों पर भाकपा माले की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 मार्च 2021

मधुबनी : किसानों के विभिन्न मांगों पर भाकपा माले की बैठक

cpi-ml-madhubani-meeting
खजौली/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) खजौली प्रखंड के सुक्की नासीटोल पर,नासी टोल पार्टी शाखा का बैठक शाखा सचिव सह खजौली प्रखंड माले सचिव तारा देवी सदाय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में पार्टी सदस्यता नवीकरण, पार्टी शाखा का पुनर्गठन एवं पार्टी शिक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि किसानों , बटाईदारों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आधारित कानून बनाने, तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने एवं लोहट सकरी रैयाम चीनी मिलों को चालू कराने के लिए पार्टी आंदोलन चलायेगी। इस सबालों को लेकर राज्य पार्टी की ओर से 18 मार्च को बिधान सभा का घेराव किया जायेगा।बिधान सभा घेराव की तैयारी में 15 मार्च को मधुबनी जिला में किसान यात्रा आयेगा। किसान यात्रा के क्रम में15 मार्च को लोहट चीनी मिल पर किसानों मजदूरों का आमसभा आयोजित किया जाएगा। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले मधुबनी जिला कमिटी सदस्य सह राजनगर प्रखंड माले सचिव दानी लाल यादव ने कहा कि,, जहां झोपड़ी, वहीं मकान, सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन, सभी मजदूरों को जाब कार्ड, बर्ष में दो सौ दिन रोजगार एवं पांच सौ रुपए दैनिक मजदूरी के सवाल पर खजौली प्रखंड में आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक को खजौली प्रखंड खेग्रामस के अध्यक्ष राम प्रसाद दास, बिनोद सदाय वगैरह ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: