मधुबनी : स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर मालेनगर में संकल्प दिवस मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 मार्च 2021

मधुबनी : स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर मालेनगर में संकल्प दिवस मनाया

  • *  पार्टी कार्यशाला का किया आयोजन।*
  •  *15 मार्च को मधुबनी में पहूंचेगा किसान यात्रा।।
  •  *18 मार्च को पटना में आयोजित होगा बिधान सभा मार्च।

sankalp-diwas-cpi-ml-madhubani
मालेनगर (मधुबनी) ।स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर मालेनगर में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस मनाया।साथ ही पार्टी कार्यशाला का आयोजन किया गया।बिशंम्भर कामत की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प दिवस को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि, देश में ऐतिहासिक किसान आंदोलन चल रहा है। अडानी अंम्बानी सरीखे कारपोरेट पूंजीपतियों के हाथों खेती किसानी को नीलाम लगाने के खिलाफ किसान करो-मरो की लड़ाई लड़ रहे है। हमारी पार्टी, किसान महासभा एवं अन्य जनसंगठनों ने मजबूती से भाग लिया है। अब 18 मार्च को पटना में आयोजित बिधान सभा मार्च के जरिए संवेदनहीन मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बूलंद करनी है।इसकी सफलता के लिए आज बिहटा, पटना से किसान यात्रा निकाली गई है।15 मार्च को किसान यात्रा मधुबनी पहूंचेगी। संकल्प दिवस व कार्यशाला में भाकपा-माले नेता श्याम पंडित,बेचन राम, दानी लाल यादव, योगेन्द्र यादव,बिशंम्भर कामत,एस के जयपुरियार,मारकण्डे यादव, गणेश यादव,राम बाबू साह,जय लाल दास,सुरज मुखिया,लक्ष्मी दास, राम प्रसाद पासवान, सिंहेश्वर पासवान, सोमन पासवान, मिथिलेश कुमार पासवान, दुर्गेश कामत, राजेंद्र कामत सहित दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: