मधुबनी : कांग्रेस करेगी किसान महापंचायत का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 मार्च 2021

मधुबनी : कांग्रेस करेगी किसान महापंचायत का आयोजन

kisan-mahapanchayat-madhubani-congress
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  प्रो शीतलाम्बर झा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दिनांक 14 मार्च को मोदी सरकार की किसान विरोधी तीनों काला कानून के खिलाफ पंडौल स्थिति महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सूरज नारायण सिंह प्रतिमा से सोहराय गाँव स्तिथि शहीद स्मारक तक  विशाल पदयात्रा साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगा दोनों जगह शहीदों को श्रद्धांजलि भी दिया जाएगा और सोहराय गाँव के मध्यविद्यालय के प्रांगण में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है ,महापंचायत में दस से पंद्रह हजार लोगों का भाग लेने की संभावना है इसके लिए जिला के सभी प्रखण्डों में जोरदार तैयारी की जा रही है कांग्रेसजनों एवम आमजनों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है,किसान महापंचायत के बाद जिला कांग्रेस कार्यलय में कार्यकर्ता मिलन समारोह भी होगा जिसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। पदयात्रा एवम किसान महापंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह विहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास,प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद,विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, जिला प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज,पूर्व मंत्री ,बरिष्ट नेता कृपा नाथ पाठक सहित विधायक एवम पूर्व विधायक गण भी भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा की सभी कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है महासचिव सह प्रभारी जी को कांग्रेस के नेताओं एवम कार्यकर्ताओं सकरी में रिसीब कर पंडौल तक लाएंगे। प्रो झा ने जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, बरिष्ट नेताओं,मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, प्रखण्ड के अध्यक्षों एवम पदाधिकारियों ,पंचायतों के अध्यक्षों एवम पदाधिकारियों सभी स्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवम किसानों,मजदूरों को आह्वान किया है कि अपने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर सफल करें।

कोई टिप्पणी नहीं: