मधुबनी : प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 मार्च 2021

मधुबनी : प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान

praveshotsav-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) , आज दिनांक 04.03.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में ‘‘प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान’’ दिनांक-08.03.2021 से 20.03.2021 तक कराने संबंधि बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। अभियान के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, प्रभारी डी.पी.ओ., एस.एस.ए. माध्यमिक शिक्षा डी.पी.ओ., आई.सी.डी.एस. डी.पी.ओ., डी.पी.एम. जीविका एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने इस अभियान को 08 मार्च 2021 तक चलाने एवं प्रभात फेरी निकालने का आदेश दिया तथा कहा कि पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ-साथ सभी अनामांकित एवं छीजित छात्रों का नामांकन निर्धारित अवधि में करें। 09 मार्च को विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा विस्तृत रणनीति तय की जाएगी।, 10 मार्च से नामांकन प्रारंभ किया जाएगा। एवं विस्तृत जन भागीदारी के लिए जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी को जोड़ा जाएगा। कला जत्था, सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता प्रचार-प्रसार की जायेगी। बनाने हेतु निदेश देते हुए कहा कि विद्यालय में संकुल एवं जिला स्तर पर दिनांक-08.03.2021 को प्रभात फेरी निकालें।, विद्यालय स्तर पर वी.एस.एस. की बैठक आयोजित कर समस्या का निष्पादन करें।

कोई टिप्पणी नहीं: