मीडिया कक्ष का नाम एच. के. वर्मा मीडिया कक्ष रखा गया : मदन मोहन झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 मार्च 2021

मीडिया कक्ष का नाम एच. के. वर्मा मीडिया कक्ष रखा गया : मदन मोहन झा

media-section-call-h-k-verma-cell
पटना,4 मार्च। बिहार प्रदेश कांग्रेस की एक आवाज़  हृदय कुमार वर्मा के रूप में शांत हो गई। वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएँगे।उनकी कमी पूरे बिहार कांग्रेस परिवार और सदाक़त आश्रम को बहुत खलेगी।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर कहा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष  हृदय कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को आज सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में लाया गया। जहां कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। हृदय कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर पर सदाकत आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित की गई।  इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा समेत अधिकांश वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आज सदाकत आश्रम में हृदय कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि देते वक्त पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आज से कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के मीडिया कक्ष का नाम हृदय कुमार वर्मा मीडिया कक्ष के रूप से जाना जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष हृदय कुमार वर्मा के द्वारा अब तक की गई पार्टी की महान सेवा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।  इसके बाद हृदय कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए बांस घाट ले जाया गया। हृदय कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता समेत कार्यकर्ता चले जा रहे थे।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, श्याम सुंदर सिंह धीरज, कौकब कादरी, अनिल कुमार शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस के उप नेता अफाक आलम, विधायक मुन्ना तिवारी, छत्रपति यादव, मुरारी गौतम, आनंद शंकर, प्रतिमा कुमारी दस, नीतू सिंह, लाल बाबू लाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक अमित कुमार टून्ना, ब्रजेश प्रसाद मुनन, नागेन्द्र विकल, चंद्रप्रकाश सिंह, आनंद माधव, चुन्नू सिंह, कुमार आशीष,  अरविंद लाल रजक, अजय कुमार, धनञ्जय शर्मा, पुरषोत्तम मिश्र, तथागत हर्षवर्धन, सुधा मिश्र, रीता सिंह, अनीता सिंह, मृणाल अनामय, प्रदुमन यादव, कमलदेव नारायण शुक्ल, शशि कान्त तिवारी, राज्किशोर सिंह, मृगेंद्र सिंह, वसी अख्तर, मंजीत आनंद साहू, सिसिल साह समेत कांग्रेस के  सभी नेतागण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: