बिहार : डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया प्रधान सचिव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 मार्च 2021

बिहार : डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया प्रधान सचिव

chief-secretery-vc-with-dm
पटना. बिहार सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री प्रत्यय अमृत ने एईएस/जेई से बचाव को लेकर सभी जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की.समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव ने जिलावार एईएस/ जेइ से बचाव से संबंधित कार्यो के बारे में जानकारी ली. पूर्वी चंपारण जिला के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के एईएस /जेईसे बचाव के तैयारियों की जानकारी दी.जिलाधिकारी  ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है साथ ही अलग वार्ड का स्थापना तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयां की व्यवस्था कर दी गई है. वही जिलाधिकारी  ने कहा कि चौपाल सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रखंडों एवं पंचायतों के लोगों को किया जा रहा है जागरुक.उक्त मौके पर सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: